7 जनवरी को दलित शोषण मुक्ति मंच (DSMM), दिल्ली ने भारत की पहली महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले की 187वें जन्मदिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया I इस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ. सुभाष चंद्रा ने संबोधित किया I उन्होंने सावित्रीबाई फुले के जीवन की वर्तमान समय में प्रासंगिकता के विषय पर अपने विचार रखे I
