स्वामी सहजानन्द सरस्वती (22-2- 1889-26-6-1950) भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। वे भारत में किसान आन्दोलन के जनक थे। वे आदि शंकराचार्य सम्प्रदाय के दसनामी संन्यासी अखाड़े के दण्डी संन्यासी थे। वे एक बुद्धिजीवी, लेखक, समाज-सुधारक, क्रान्तिकारी, इतिहासकार एवं किसान-नेता थे।मुख्य कृतियाँ- भूमिहार-ब्राह्मण परिचय, ब्रह्मर्षि वंश विस्तर, मेरा जीवन संघर्ष, जंग और राष्ट्रीय आजादी, किसानों के दावे, कर्मकलाप, क्रांति और संयुक्त मोर्चा, गीता हृदय इत्यादि।उन्होने 'हुंकार' नामक एक पत्र भी प्रकाशित किया।