महात्मा ज्योतिराव फूले ने स्वयं शिक्षा प्राप्त की एवं उस शिक्षा का प्रयोग समाज से जुल्म को समाप्त करने में किया| मानव से मानव द्वारा घृणा के वे घोर विरोधी थे| समाज में छुआछूत जैसे कलंक की समाप्ति के लिए महात्मा फूले ने सामाजिक आन्दोलन भी किये| फूले जी मानते थे कि सभी का हक़ बराबर है| कोई भी छोटा या बड़ा नहीं है| सभी को समान रूप से सम्मान मिलना चाहिए| (लेख से)